
India vs Pakistan T20 WC Final: गंभीर-पठान का गदर... जब भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, बना ये इतिहास
AajTak
क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर होती रही है. 24 सितंबर का दिन भी भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में काफी मायने रखता है. इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था.
क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता किसी से छिपी नहीं है. दोनों देशों के बीच मुकाबलों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं. आखिरी बार भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मुकाबला हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने छह रनों से जीत हासिल की थी. अब दोनों टीमों के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भी मुकाबला संभावित है, जिसके शेड्यूल एवं वेन्यू पर अंतिम फैसला होना बाकी है.
...जब भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास
वैसे आज यानी 24 सितंबर का दिन भी भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में काफी मायने रखता है. इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था. टी20 वर्ल्ड कप का वो पहला सीजन था और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. युवा कप्तान धोनी की अगुवाई में यंग टीम इंडिया ने हर किसी को हैरान करते हुए यह कमाल किया था. इसके साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई थी.
इस मुकाबले को टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का यह सबसे बड़ा मुकाबला कहा जाता है. साउथ अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में खेले गए उस फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/5 का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली. एक तरफ विकेट गिर रहे थे, लेकिन गंभीर क्रीज पर टिके रहे थे. गंभीर के अलावा युसूफ पठान (15), रॉबिन उथप्पा (8), युवराज सिंह (14), एमएस धोनी (6), रोहित शर्मा (30*) ने भी उपयोगी योगदान दिया.
जवाब में पाकिस्तानी टीम की खराब शुरुआत रही थी और उसने पहले ही ओवर में मोहम्मद हफीज (1) का विकेट गंवा दिया. उसके बाद कामरान अकमल (0) भी चलते बने, लेकिन इमरान नजीर (33) और यूनुस खान (24) ने पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की. इसके बाद शोएब मलिक (8) और शाहिद आफरीदी (0) को इरफान पठान ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया, जिसके चलते पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 77 रन हो गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












