
India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में टूटेंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड... रोहित पर रहेंगी खास नजरें
AajTak
एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराया. अब पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच भारतीय टीम के साथ खेलना है. यह मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में खेला जाएगा. इस मैच में तीन ऐसे बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, जिन पर फैन्स की नजरें भी रहने वाली हैं. आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...
India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज हो चुका है. पहला मैच मुल्तान में खेला गया, जिसमें मेजबान पाकिस्तान ने नई नवेली टीम नेपाल को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया. यह पाकिस्तान की अपने घर में वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत भी है. अब पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच भारतीय टीम के साथ खेलना है.
यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी शहर में खेला जाएगा. इस मैच में तीन ऐसे बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, जिन पर फैन्स की नजरें भी रहने वाली हैं. आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...
शतकों के मामले में टूटेगा धोनी का रिकॉर्ड...
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 132 वनडे मैच खेले गए, जिसमें से भारतीय टीम ने 55 जीते और 73 हारे हैं. 4 मैच बेनतीजा रहे. इन सभी मैचों में दोनों टीमों की तरफ से रिकॉर्ड देखा जाए तो भारतीय लीजेंड सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के सलमान बट्ट ने सबसे ज्यादा 5-5 शतक लगाए हैं. इनके बाद दूसरे नंबर पर 3 खिलाड़ियों ने 4-4 शतक जमाए.
लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें
जबकि 4 खिलाड़ियों ने बराबर 3-3 शतक जमाए हैं. मगर इन सबके बीच देखने वाली बात ये है कि सचिन के अलावा कोई भी भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ 2 से ज्यादा शतक नहीं लगा सका है. इस दौरान 2-2 शतक लगाने वालों रोहित शर्मा और विराट कोहली भी हैं. यदि अगले मैच में इनमें से कोई भी शतक लगाता है, तो वो वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 2 से ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले सचिन के बाद दूसरे भारतीय बनेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







