
India Vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान में किसकी पेस बैट्री मजबूत? बुमराह-शमी-सिराज के मुकाबले शाहीन-नसीम-रऊफ में कौन ज्यादा मारक
AajTak
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा. दुनिया भर के फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञ इस मुकाबले को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. आज हम ऐसे फैक्टर पर बात करने वाले है, जिसके जरिए साफ हो जाएगा कि दोनों में से कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है.
एशिया कप 2023 में 2 सितंबर (शनिवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाएगा. दुनिया भर के फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञ इस मुकाबले को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. किसी की नजर में भारत फेवरेट है तो कोई पाकिस्तान को मजबूत बता रहा. अलग-अलग आंकड़ों के जरिए दोनों टीमों की तुलना की जा रही है. वैसे बड़े मैचों में हार और जीत का अंतर गेंदबाजी तय करती है. दबाव के क्षणों में जिस टीम की गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन करती है, वो टीम मैच जीतने में कामयाब हो जाती है.
ऐसे में पहले ये जानना जरूरी बन जाता है कि दोनों टीम की पेस बॉलिंग अटैक में कितना दमखम है. जब हम भारत और पाकिस्तान की टीम पर नजर डालते हैं, तो दोनों दलों में 3-3 प्रीमियम फास्ट बॉलर दिखते हैं. भारत के पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे धाकड़ तेज गेंदबाज हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम में शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ हैं. हम ऐसे तीन फैक्टर्स पर बात करने वाले हैं, जिसके माध्यम से साफ हो जाएगा कि दोनों में से कौन सी टीम ज्यादा मजबूत है...
दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों का हालिया प्रदर्शन
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने हालिया समय में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं. बुमराह ने चोट से वापसी करने के बाद आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ 2 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए. वहीं मोहम्मद शमी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान खेला था. उस दौरान उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 4 विकेट लिए थे. डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद से टीम मैनेजमेंट ने शमी को आराम दिया था. शमी ने आखिरी वनडे मैच आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. शमी ने इस साल कुल 8 वनडे इंटरनेशनल खेलकर 10 विकेट हासिल किए हैं.
सदीरा-असलंका ने लगाई गेंदबाजों की क्लास, श्रीलंका की बांग्लादेश पर धाकड़ जीत
मोहम्मद सिराज की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला खेला था. तब सिराज ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पांच विकेट चटकाए थे. इसके बाद से सिराज भी रेस्ट मोड में चल रहे हैं. देखा जाए तो सिराज ने आखिरी वनडे मैच मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने दो विकेट प्राप्त किए थे. सिराज ने 2023 में 8 वनडे मैच खेलकर 19 विकेट लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








