
India vs Pakistan Asia Cup 2022: हेलिकॉप्टर शॉट, एक हाथ से छक्का... पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाएंगे ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा
AajTak
भारतीय टीम को इस बार एशिया कप 2022 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. यह मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच की तैयारी के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की. इसी कड़ी में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने लंबे छक्के लगाने की भी नेट प्रैक्टिस की...
India va Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 सीजन की शुरुआत आज से होने वाली है. पहला मैच शाम को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. अगले दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है.
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में फैन्स को हेलिकॉप्टर शॉट और एक हाथ से छक्के भी देखने को मिलेंगी. टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इसकी खास तैयारी की है. ये दोनों मैच में कहर बरपाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने छक्के लगाने की प्रैक्टिस की. नेट प्रैक्टिस में पंत और जडेजा दोनों ने ही जमकर छक्के लगाए. इस दौरान दोनों प्लेयर ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की भी प्रैक्टिस की. इसी दौरान पंत को एक हाथ से छक्का लगाने की प्रैक्टिस करते भी देखा गया.
जडेजा-पंत ने अपना माइंड सेट किया
यानी यह दोनों ही बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपाने के मूड में हैं. साथ ही इन्होंने माइंड सेट कर लिया है और प्लान बना लिया है कि टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में आते ही ताबड़तोड़ रन बनाने हैं. वैसे देखा जाए तो यह दोनों बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में आते हैं. ऐसे में इनके पास आक्रामक पारी खेलने के ही ज्यादा चांस होते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










