
India vs New Zealand Semi Final: धोनी का, 2019 का, मैनचेस्टर का, सबका बदला लेगा हमारा रोहित, दिवाली के बाद दुश्मन होगा धुआं-धुआं
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी. अब उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होना लगभग तय माना जा रहा है. यह वही टीम है, जिसने वर्ल्ड कप 2019 के मैनचेस्टर सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था.
India vs New Zealand World Cup Semi Final 2023: बाप का, दादा का, भाई का...सबका बदला लेगा रे तेरा फैजल... यह बॉलीवुड की हिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' का सबसे फेमस डायलॉग में से एक है. मगर यह डायलॉग इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भी फिट बैठता नजर आ रहा है.
दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री कर ली थी. अब उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से होना लगभग तय माना जा रहा है. यह वही टीम है, जिसने वर्ल्ड कप 2019 के मैनचेस्टर सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हराया था.
रोहित पर फिट बैठता है यह फिल्म का डायलॉग
ऐसे में इस बार फिर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में उसी पुराने दुश्मन से भिड़ना होगा. ऐसे में भारतीय फैन्स से यह डायलॉग जरूर कह रहे होंगे कि 'धोनी का, 2019 का, मैनचेस्टर का, सबका बदला लेगा हमारा रोहित'. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी फैन्स की इस हसरत को पूरा करने की तैयारी में जुटे होंगे.
न्यूजीलैंड की जीत से लगी पाकिस्तान के अरमानों की लंका... सेमीफाइनल का लाइनअप तैयार!
बता दें कि भारतीय टीम इस बार पिछले वर्ल्ड कप से काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अपने फुल फॉर्म में है. बैटिंग में कप्तान रोहित, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दमदार फॉर्म में है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी गेंद और बल्ले से धमाल मचा रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










