
India vs Ireland 2nd T20 Match LIVE: हार्दिक पंड्या ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीता, टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा यानी आखिरी टी20 मैच थोड़ी देर में खेला जाएगा. पहला मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है...
India vs Ireland 2nd T20 Match LIVE: टीम इंडिया और ऑयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हो रहा है. टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.
भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को यह सीरीज क्लीन स्वीप से जिताना चाहेंगे.
Three changes in the Playing XI for #TeamIndia Sanju Samson comes in for Ruturaj Gaikwad Ravi Bishnoi comes in for Yuzvendra Chahal Harshal Patel comes in for Avesh Khan Live - https://t.co/l5jcWYMcNk #IREvIND pic.twitter.com/608JoPNBoK
भारतीय टीम में तीन बड़े बदलाव
कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव किए हैं. दूसरे मैच से ओपनर ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिनर युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और स्पिनर रवि बिश्नोई को जगह मिली है. पिछले मैच में एक ओवर करने वाले उमरान मलिक को दोबारा मौका मिला है.
ऋतुराज गायकवाड़ फिट नहीं हैं. टीम इंडिया में राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन लगता है उन्हें और इंतजार करना होगा. वहीं, आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बलबर्नी ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












