
India vs England Test Series: अंग्रेजों की भारत आकर दुर्गति... बैजबॉल रणनीति बनी आत्मघाती, इन 5 खिलाड़ियों का फ्लॉप शो पड़ा भारी
AajTak
इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति भारतीय टीम के खिलाफ काम नहीं आ सकी और उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. तीनों डिपार्टमेंट में भारतीय खिलाड़ी अंग्रेजों पर बीस साबित हुए. इंग्लिश बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट्स मारने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए.
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड को भारत के हाथों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार झेलनी पड़ी. भारतीय धरती पर इंग्लिश टीम की यह लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज हार रही. दूसरी ओर भारतीय टीम की अपने घर पर ये लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत रही. भारत ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अपने घर पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज में विजय हासिल की.
इंग्लैंड का बैजबॉल हुआ तहस-नहस
इंग्लैंड की टीम जब भारत आई थी, तो बैजबॉल की काफी चर्चा हो रही थी. इंग्लिश खिलाड़ी इस रणनीति के दम पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में मात देने का ख्वाब देखने लगे थे. शुरुआती टेस्ट मैच में तो इंग्लैंड ने भारत को पराजित कर दिया, लेकिन उसके बाद अंग्रेजों की उम्मीदों पर पानी फिरता चला गया. पहले वाइजैग... फिर राजकोट, रांची और धर्मशाला में इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति फुस्स हो गई.
Any guesses who won the Fielding Medal for the series 🤔#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/NxZVWOX422
चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फील्डिंग... तीनों डिपार्टमेंट में भारतीय खिलाड़ी अंग्रेजों पर बीस साबित हुए. पूरी सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ज्यादातर समय आक्रामक शॉट्स मारने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए. जबकि भारतीय विकेट्स पर आक्रामकता के साथ संयम की काफी जरूरी होती है. यदि इंग्लिश बल्लेबाज सूझबूझ भरा क्रिकेट खेलते, तो शायद यह सीरीज काफी रोमांचक होती. इंग्लैंड की सीरीज हार में इन 5 खिलाड़ियों का अहम रोल रहा.
1. बेन स्टोक्स: इस सीरीज में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा. स्टोक्स खासकर भारतीय स्पिनर्स के सामने बुरी तरह फ्लॉप रहे. स्टोक्स ने 10 पारियों में 199 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा. स्टोक्स का एवरेज 19.9 का रहा और उन्होंने सिर्फ 367 गेंदों का सामना किया. चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टोक्स ने भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव की तुलना में सिर्फ 5 गेंदें ज्यादा खेलीं. साथ ही स्टोक्स ने अपनी टीम के स्पिनर टॉम हार्टले से सिर्फ 14 रन ज्यादा बनाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







