
India vs England, Ben Stokes: शर्मनाक हार के बावजूद बेन स्टोक्स के नहीं बदले तेवर, बोले- हम ही जीतेंगे टेस्ट सीरीज
AajTak
राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को भारतीय टीम के हाथों 434 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार को लेकर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी बात कही है. स्टोक्स को अब भी भरोसा है कि उनकी टीम टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी.
भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 434 रनों से करारी शिकस्त दी. राजकोट में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम 557 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 122 रनों पर ढेर हो गई. इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा.
स्टोक्स ने अब भी नहीं मानी है हार
राजकोट टेस्ट में हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी बात कही है. स्टोक्स को अब भी भरोसा है कि उनकी टीम टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब रहेगी. स्टोक्स के मुताबिक इंग्लिश टीम भावनाओं (Emotions) को पीछे छोड़कर बचे हुए दो मैच जीतकर सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने का लक्ष्य बनाएगी.
A roaring win in Rajkot! 🏟️#TeamIndia register a 434-run win over England in the 3rd Test 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/FM0hVG5X8M#INDvENG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/87M3UiyWcw
स्टोक्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैंने यहां आने से पहले बात की और कहा कि ऐसे हफ्ते मुश्किल होते हैं. इंग्लैंड के लिए मैच हारना ऐसा नहीं है कि आप वहां होना चाहते हो, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि जीत या हार दिमाग में होती है. मैंने सुनिश्चित किया कि हर तरह की इमोशन, निराशा अब सिर्फ ड्रेसिंग रूम में ही रहेगी और यह यहीं तक सीमित रहे. हमारे दो और मैच बचे हैं और कप्तान के तौर पर मैं बस यही सोच रहा हूं कि इस सीरीज को 3-2 से जीतें.'
'बैजबॉल' की रणनीति पर कायम रहेगा इंग्लैंड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







