
India vs England, Ben Stokes: करारी हार के बाद बेन स्टोक्स ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल, ICC से कर दी ये डिमांड
AajTak
राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायरिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. स्टोक्स ने कहा कि राजकोट टेस्ट मैच के दौरान DRS तकनीक में खामी के कारण कुछ निर्णय उनके खिलाफ गए.
भारतीय ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 434 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत रही. राजकोट में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम को 557 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह अपनी दूसरी पारी में 122 रन ही बना सकी. इस धमाकेदार जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है. टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाना जाना है.
स्टोक्स की ये डिमांड मानेगी ICC?
राजकोट टेस्ट में हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अंपायरिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. बेन स्टोक्स ने कहा कि राजकोट टेस्ट मैच के दौरान DRS तकनीक में खामी के कारण तीन निर्णय उनके खिलाफ गए. स्टोक्स ने मांग की है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डीआरएस के दौरान अंपायर्स कॉल को खत्म किया जाए.
Defeat in Rajkot. India move into a 2-1 lead 🏏 Match Centre: https://t.co/W5T5FEBY7t 🇮🇳 #INDvENG 🏴 #EnglandCricket pic.twitter.com/OJe5BF5hd5
बेन स्टोक्स ने कहा, 'हम इस खेल में तीन अंपायर्स कॉल के दौरान गलत एंड पर थे. अंपायर्स कॉल डीआरएस का हिस्सा है. आप या तो सही तरफ हैं या गलत तरफ. दुर्भाग्य से, हम गलत एंड पर थे. मैं यह नहीं कह रहा कि इसी वजह से हम यह मैच हारे क्योंकि 500 रन बहुत होते हैं.'
स्टोक्स दूसरी पारी में जैक क्राउली को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने से काफी खफा दिखे. क्राउली को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया था. हालांकि क्राउली ने रिव्यू लिया, लेकिन फिर भी उन्हें आउट होना पड़ा क्योंकि गेंद लेग-स्टम्प को थोड़ी हिट कर रही थी. यदि मैदान अंपायर ने क्राउली को नॉटआउट दिया होता तो वह बच जाते. अंपायर्स कॉल होने के चलते उन्हें आउट करार दिया गया. बेन स्टोक्स और इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैक्कुलम ने इसे लेकर मैच रेफरी जैफ क्रो से भी बात की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







