
India Vs England 5th Test: रिंकू सिंह की टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह पक्की? ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा की भी खुलेगी किस्मत
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह को इस आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड में चुना गया है. उनके डेब्यू करने की भी उम्मीद है. मगर उससे पहले यह खबर सामने आ रही है कि रिंकू की इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की दिख रही है.
Rinku Singh, India Vs England 5th Test: भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह के लिए फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिंकू की भारतीय टीम में जगह लगभग पक्की नजर आ रही है. इसका खुलासा रिंकू के धर्मशाला पहुंचने के बाद सामने आई एक रिपोर्ट के बाद हुआ है.
दरअसल, भारतीय टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा. इस आखिरी मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को भी स्क्वॉड में शामिल किया है. रिंकू अब धर्मशाला भी पहुंच गए हैं.
वर्ल्ड कप के लिए फोटोशूट में रिंकू सिंह भी शामिल
ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिंकू को आखिरी मैच में मौका मिल सकता है. क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है. ऐसे में रिंकू को आखिरी मुकाबले में मौका देना टीम के लिए गलत नहीं होगा.
मगर इसी बीच सामने आई मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि धर्मशाला में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय खिलाड़ियों का फोटोशूट हुआ है. इसमें रिंकू सिंह भी शामिल हुए हैं. ऐसे में यह तस्वीर साफ है कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में जगह मिलना तय है. यदि ऐसा नहीं होता तो फोटोशूट में भी उन्हें शामिल नहीं किया जाता.
जुरेल समेत ये खिलाड़ी भी फोटोशूट में हुए शामिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










