
India vs England: ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ शतक जड़ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, धोनी-कपिल भी पीछे छूटे
AajTak
एबेस्टन टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार 146 रनों की पारी खेली. 24 साल के पंत ने इस शतकीय पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की बरसात कर दी.
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत का धूम-धड़ाका देखने को मिला. पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए 146 रनों की यादगार पारी खेल दी. ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक रहा. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 111 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए.
ऋषभ पंत ने अपनी शानदार पारी के दौरान रवींद्र जडेजा के साथ 222 रनों की साझेदारी की. इसके चलते पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 338 रन बना डाले. रवींद्र जडेजा 83 और मोहम्मद शमी शून्य रन बनाकर क्रीज पर थे. 24 साल के पंत ने शतकीय पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी.
टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की बेस्ट पार्टनरशिप (भारत के लिए) 222 बनाम इंग्लैंड ऋषभ पंत- रवींद्र जडेजा, 2022 222 बनाम साउथ अफ्रीका सचिन तेंदुलकर- मोहम्मद अजहरुद्दीन, 1997 213 बनाम वेस्टइंडीज आर. अश्विन-ऋद्धिमान साहा, 2016 210 बनाम पाकिस्तान एमएस धोनी-इरफान पठान, 2006 204 बनाम इंग्लैंड ऋषभ पंत-केएल राहुल, 2018
धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
ऋषभ पंत ने 89 गेंद में सेंचुरी जड़ी जो किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की सबसे तेज सेंचुरी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था. धोनी साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ 93 गेंदों पर शतक जमाया था. साथ ही पंत अब एजबेस्टन के मैदान पर सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
सचिन-कोहली की बराबरी की

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








