
India vs Bangladesh: 'एग्जाम दिए बिना इंजीनियर...', जीत के बाद भी टीम इंडिया पर भड़के फैन्स
AajTak
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की. टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भी फैन्स भारत के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. फैन्स ने बीसीसीआई, हेड कोच राहुल द्रविड़ और केएल राहुल पर सवाल खड़े किए हैं. फैन्स का मानना है कि राहुल द्रविड़ और केएल राहुल की टीम इंडिया से छुट्टी कर देनी चाहिए.
टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत हासिल हुई. भारतीय टीम एक समय मुकाबले में हार की कगार पर खड़ी थी क्योंकि उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी कम रनों पर सात विकेट खो दिए थे. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रनों की पार्टनरशिप करके टीम इंडिया को जीत दिला दी.
फैन्स टीम की जीत से खुश नहीं...
दूसरे मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. हालांकि टीम इंडिया की सीरीज जीत के बाद भी फैन्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. फैन्स ने ट्विटर के जरिए बीसीसीआई, हेड कोच राहुल द्रविड़ और इस सीरीज में टीम के कप्तान रहे केएल राहुल पर सवाल खड़े किए हैं.
एक फैन ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को बांउसी/स्पिन पिचों पर खेलने में दिक्कत आती है. लेकिन हमारे पास लीजेंड केएल राहुल हैं जिन्हें हर पिच पर खेलने में दिक्कत आती है. एक फैन ने कहा कि केएल राहुल बिना ऑफलाइन परीक्षा दिए ही इंजीनियरिंग पास कर गए हैं.
Some players face problems on pace pitch and some on bounce pitch some on spin pitch but we have Legend KL Rahul who just face problems on every pitch He is just a Legend ☕️#INDvsBAN pic.twitter.com/E7Yo2NPMvg
Passing engineering without giving offline exams 😂😂🤣🤣#INDvBAN #INDvsBAN #BANvIND #KLRahul @klrahul pic.twitter.com/DA4R3K8w7a

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








