
India vs Afghanistan T20 Emerging Teams Asia Cup 2024: भारतीय टीम एशिया कप से बाहर... सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने हराया
AajTak
ACC मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का यह छठा सीजन है. अबकी बार इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया है. ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग को रखा गया था. वहीं ग्रुप-बी में भारत-ए के अलावा पाकिस्तान-ए, मेजबान ओमान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल रहे. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं.
एसीसी मेन्स टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में 2024 भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी. भारत-ए को सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान-ए ने 20 रनो से हरा दिया. 25 अक्टूबर (शुक्रवार) को अल अमेरात (ओमान) क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 207 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह चार विकेट पर 186 रन ही बना सकी. अब 27 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान-ए का सामना श्रीलंक-ए से होगा. श्रीलंका-ए ने पाकिस्तान-ए को पहले सेमीफाइनल में सात विकेट से पराजित किया था.
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने लगातार विकेट खोए. एक समय उसका स्कोर पांच विकेट पर 100 रन था. यहां से रमनदीप सिंह ने तूफानी बैटिंग करके थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन उनकी पारी भारतीय टीम को मैच नहीं जिता सकी. रमनदीप ने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं आयुष बडोनी ने 31 और निशांत सिंधु ने 23 रनों का योगदान दिया. अफगानिस्ता-ए की ओर से अल्लाह गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट चटकाए.
India A came close to the target but it's Afghanistan A who qualify for the final. Scorecard ▶️ https://t.co/NSa9hqs3U3#INDAvAFGA | #ACC | #MensT20EmergingTeamsAsiaCup | #SemiFinal pic.twitter.com/wxrYXK11R6
इससे पहले अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रन बनाए. जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े. अटल ने सात चौके और चार सिक्स की मदद से 52 गेंदों पर 83 रन बनाए. वहीं अकबरी ने 41 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली. अकबरी ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए. करीम जनत ने भी 41 रनों का योगदान दिया. भारत-ए की ओर से रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए.
एसीसी भारत-ए की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, निशांत सिंधु, अंशुल कंबोज, राहुल चाहर, रसिख सलाम डार, आकिब खान.
अफगानिस्तान-ए की प्लेइंग इलेवन: सेदिकुल्लाह अटल, जुबैद अकबरी, दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), करीम जनत, शाहिदुल्लाह कमाल, शराफुद्दीन अशरफ, अब्दुल रहमान, अल्लाह गजनफर, कैस अहमद, बिलाल सामी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








