
India Tour Of South Africa: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान, जानें कब होंगे टीम इंडिया के मुकाबले
AajTak
टीम इंडिया को दिसंबर-जनवरी के महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके धरती पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर को टी20 मुकाबले से होगी.
टीम इंडिया को दिसंबर-जनवरी के महीने में साउथ अफ्रीकी धरती पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इस दौरे के लिए 14 जुलाई (शुक्रवार) को शेड्यूल का ऐलान कर दिया. साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी.
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले डरबन (10 दिसंबर), पोर्ट एलिजाबेथ (12 दिसंबर) और जोहानिसबर्ग (14 दिसंबर) में खेले जाएंगे. फिर दोनों टीमों के बीच जोहानिसबर्ग (17 दिसंबर) में ही पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा. वहीं पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरा (19 दिसंबर) और पार्ल (21 दिसंबर) में तीसरा एवं आखिरी वनडे मैच का आयोजन होगा. फ्रीडम सीरीज के तहत टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26-30 तक सेंचुरियन में खेला जाएगा. वहीं जोहानिसबर्ग (3-7 जनवरी) दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.
BCCI and @ProteasMenCSA announce fixtures for India’s Tour of South Africa 2023-24. For more details - https://t.co/PU1LPAz49I #SAvIND A look at the fixtures below 👇👇 pic.twitter.com/ubtB4CxXYX
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'फ्रीडम सीरीज सिर्फ इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि इसमें दो शानदार टेस्ट टीमें शामिल हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि यह महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के सम्मान में होता है. बॉक्सिंग-डे टेस्ट (26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट) और न्यू ईयर टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है. शेड्यूल की योजना विशेष रूप से इन प्रमुख तारीखों के आसपास बनाई गई है. भारत को साउथ अफ्रीका में हमेशा मजबूत समर्थन मिला है और मुझे विश्वास है कि प्रशंसकों को कुछ रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिलेगा.'
सीएसए के चेयरपर्सन लॉसन नायडू ने कहा, 'मैं भारतीय क्रिकेट टीम और उनके उत्साही फैन्स के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. यह दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण सीरीज है. साउथ अफ्रीका और भारत दोनों में असाधारण प्रतिभा है और हम रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद कर सकते हैं. हमारे बीसीसीआई के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं और मैं समर्थन करने के लिए उनको धन्यवाद देता हूं.'
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल:

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










