
India Team Selection, Ravi Bishnoi: टीम में चयन के बाद रवि बिश्नोई ने दिया अनिल कुंबले को श्रेय, कही बड़ी बात
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक युवा खिलाड़ियों को मौके देने का निर्णय लिया गया. दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे युवा स्पिनरों को तरजीह दी गई है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक युवा खिलाड़ियों को मौके देने का निर्णय लिया गया. दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनरों को तरजीह दी गई है. इंडियन प्रीमियर लीग और अंडर-19 में शानदार खेल दिखाने वाले बिश्नोई को पहली बार भारतीय टीम के लिए बुलावा आया है. पिछले सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले रवि बिश्नोई ने अपनी सफलता का श्रेय महान भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले को दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











