
India Preparation of World Cup 2023: वर्ल्ड कप में बचे 57 दिन, भारत को नहीं मिली परफेक्ट प्लेइंग-11, कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप?
AajTak
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलना है. ऐसे में टीम के पास तैयारी को लेकर ज्यादा मैच नहीं बचे हैं. मगर अब भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की परफेक्ट इलेवन तैयार नहीं हो सकी है....
India Preparation of World Cup 2023: फैन्स इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं. यह टूर्नामेंट 12 साल बाद भारत में लौट रहा है. यानी वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में ही कराया जाएगा. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब भारत पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी अकेले करेगा.
वर्ल्ड कप के आगाज को अब (9 अगस्त) से सिर्फ 57 दिन ही बचे हैं. मगर मेजबान भारतीय टीम है कि अब तक अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 तक सेट नहीं कर पाई है. रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम इंडिया में काफी समस्याएं हैं.
भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली है. इसमें टीम को 2-1 से जीत मिली. मगर देखने वाली बात ये है कि जो वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर सकी. ऐसी कमजोरी टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरा वनडे मैच बुरी तरह गंवाया था. पूरी भारतीय टीम 181 रनों पर सिमट गई थी.
ओपनिंग को लेकर भी टीम इंडिया उलझी
एक्सपेरिमेंट के चक्कर में रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी के दो मैच खेले ही नहीं थे. दोनों के इस त्याग के बावजूद अभी तक परफेक्ट प्लेइंग-11 पता नहीं चल सकी है. तीनों मैचों में शुभमन गिल के साथ ईशान किशन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. अब समझने वाली बात ये है कि यदि यही दोनों एशिया कप और वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते नजर आएंगे, तो रोहित को मिडिल ऑर्डर में आना पड़ेगा.
यदि रोहित को ही ओपनिंग करना है, तो फिर गिल और ईशान को बतौर सलामी बल्लेबाज क्यों भेजा? इतना एक्सपेरिमेंट क्यों किया गया, जबकि एशिया कप और वर्ल्ड कप एकदम सिर पर खड़े हैं. अब टीम मैनेजमेंट को जल्द यह गुत्थी सुलझानी होगी कि आखिर ओपनिंग करेगा कौन?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







