
India in World Cup 2023: भारतीय टीम के 5 स्टार खिलाड़ी चोटिल... जानिए कौन खेल पाएगा वनडे वर्ल्ड कप
AajTak
भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. मगर इससे पहले ही टीम इंडिया के 5 ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो अब भी चोट से जूझ रहे हैं. इन स्टार खिलाड़ियों की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. अच्छी बात ये है कि इनमें से 4 खिलाड़ी ठीक होकर टीम में वापसी को तैयार हैं, जानिए कौन कब कर सकता है वापसी...
India in World Cup 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल हाल ही में घोषित किया है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी.
इस बड़े आईसीसी टूर्नामेंट को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने अपनी तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी. मगर टीम के 5 ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो अब भी चोट से जूझ रहे हैं. इन स्टार खिलाड़ियों की चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं.
इन 5 चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई टीम की टेंशन
यह पांचों खिलाड़ी स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा हैं. ऋषभ पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट हुआ था. इसके चलते उनकी कुछ सर्जरी हुई थीं. फिलहाल वो रिकवर कर रहे हैं.
यह सभी पांचों प्लेयर रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं. मगर इसमें एक अच्छी बात ये है कि इनमें से चार खिलाड़ियों की जल्द ही टीम में वापसी हो सकती है. इन सभी को अपनी शानदार फॉर्म दिखानी होगी. उसके बाद ही वर्ल्ड कप टीम में जगह मिल सकती है. आइए जानते हैं कौन कब टीम में वापसी कर सकता है...
बुमराह और अय्यर करेंगे आयरलैंड दौरे से वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








