
IND vs WI, Virat Kohli: प्रैक्टिस में विराट कोहली ने दिखाए एब्स, टीम में लाए फिटनेस क्रांति, ये है रूटीन
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाना है. इस मुकाबले में भारतीय फैंस की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला रविवार को खेला जाना है. इस मुकाबले में भारतीय फैंस की नजरें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी. कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक बनाए दो साल से ज्यादा हो चुके हैं. ऐसे में कोहली से अपेक्षाएं और भी बढ़ जाती है.
कोहली ने शुक्रवार को जमकर नेट्स पर पसीना बहाया. इस दौरान विराट कोहली हेड कोच के साथ काफी देर तक गुफ्तगू करते हुए दिखाई दिए. कोहली की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके एब्स दिखाई दे रहे हैं. कोहली की फिटनेस शुरुआती दिनों से ही गजब की रही है.
33 साल की उम्र में भी विराट इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अधिकांश एथलीटों के लिए अकल्पनीय है. उनकी दिनचर्या में ऐसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं जिनका उद्देश्य मांसपेशियों की तन्यता में सुधार और उसे बनाए रखना होता है. उनके वर्कआउट रूटीन में शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












