
IND vs WI, T20I Series: T20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ ये प्लेयर
AajTak
वॉशिंगटन सुंदर उप-कप्तान केएल राहुल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. शनिवार को आईपीएल की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने सुंदर को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था.
IND vs WI, T20I Series: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते तीन मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. चेन्नई के इस खिलाड़ी ने लंबे समय तक चोटिल रहने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया एकदिवसीय सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी. 🚨 NEWS 🚨: Washington Sundar ruled out of @Paytm #INDvWI T20I series. The #TeamIndia all-rounder suffered a left hamstring muscle strain during fielding in the third ODI against the West Indies played at the Narendra Modi Stadium on Friday. More Details 🔽

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












