
IND vs WI, ODI: बुलंद हौसले के साथ भारत में कदम रखेगी विंडीज, इंग्लैंड को चटाई है धूल
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करगी. इस दौरे के लिए कैरेबियाई टीम सोमवार को भारत के लिए रवाना हो चुकी है
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीतने के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करगी. इस दौरे के लिए कैरेबियाई टीम सोमवार को भारत के लिए रवाना हो चुकी है. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर खिलाडियों की तस्वीरें जारी करते हुए यह जानकारी साझा की. And we're off...🛫. Next Stop: India! 🇮🇳 We play 3 ODIs and 3 T20Is there. The Mission Continues...🔥 #INDvWI #MenInMaroon pic.twitter.com/YPqCEHLffk
वेस्टइंडीज टीम को भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले खेलने हैं. वनडे सीरीज 6 फरवरी से अहमदाबाद में और टी-20 सीरीज कोलकाता में खेली जाएगी. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मुकाबले अलग-अलग शहरों की जगह 2 शहरों तक ही सीमित कर दिए गए हैं.
ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम काफी खतरनाक नजर आ रही है. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी-20 सीरीज 3-2 से जीती है. भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज टीम से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











