
IND vs WI, 3rd ODI: दीपक चाहर ने फिर दिखाया दम, बल्ले से दिया योगदान, जड़े 2 छक्के
AajTak
दीपक चाहर ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर भारत को उबार लिया. वॉशिंगटन सुंदर ने 33 रनों की बेशकीमती पारी खेली.
IND vs WI, 3rd ODI: भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दीपक चाहर का बल्ले से जलवा देखने को मिला है. आठवें नंबर पर उतरते हुए दीपक ने 38 रनों की तूफानी पारी खेल दी, जिसमें चार चौके एवं दो छक्के शामिल रहे. उनके इस उपयोगी पारी की बदौलत भारतीय टीम 265 तक पहुंच पाई.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












