
Ind Vs Wi, 1st ODI: रोहित-कोहली ने सचिन को छोड़ा पीछे, रिकॉर्डतोड़ साबित हुआ भारत का 1000वां वनडे
AajTak
भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने 1000 वनडे मैच खेल लिए हैं. टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर जीत भी हासिल हुई. इसके अलावा भी कई ऐसे रिकॉर्ड इस वनडे मैच में देखने को मिले. इन सभी पर एक नज़र डालिए..
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच अहमदाबाद में खेला गया सीरीज़ का पहला वनडे मैच कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने 1000 वनडे मैच खेल लिए हैं. टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर जीत भी हासिल हुई. इसके अलावा भी कई ऐसे रिकॉर्ड इस वनडे मैच में देखने को मिले. इन सभी पर एक नज़र डालिए..
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ 8 ही रन बनाए, लेकिन इसमें भी वह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. विराट कोहली के घरेलू मैदान पर 5000 रन पूरे हो गए हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि सबसे तेज़ इतने रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
टीम इंडिया की वनडे टीम में वापसी कर रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पहले मैच में 4 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ युजवेंद्र चहल के वनडे क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे हो गए हैं. युजवेंद्र चहल ने 60 पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











