
Ind Vs WI: सीनियर्स को आराम, संजू-गिल को मौका...वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से निकले ये संकेत
AajTak
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ. शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है और रवींद्र जडेजा उपकप्तान हैं. यहां पर एक बार फिर सीनियर्स को आराम दिया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ जाएगी. यहां भी वनडे और टी-20 सीरीज़ खेली जानी है, इसमें से वनडे सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. शिखर धवन को वनडे सीरीज़ के लिए कप्तान बनाया गया है. 22 से 27 जुलाई के बीच होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज़ के लिए टीम घोषित हुई तो कई संदेश भी निकले. टीम ऐलान की बड़ी और अहम बातें क्या हैं, समझिए...
एक और नया कप्तान इस दौरे के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है. इस साल टीम इंडिया को करीब आधा दर्जन से ज्यादा कप्तान मिल गए हैं. विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो रोहित शर्मा रेगुलर कप्तान बन गए. लेकिन कभी चोट, कभी आराम के चक्कर में वह टीम से अलग रहे और इसी वजह अलग-अलग कप्तान देखने को मिल रहे हैं. खास बात ये है कि इस बार रवींद्र जडेजा तो उप-कप्तान बनाया गया है. सीनियर्स को फिर से आराम साउथ अफ्रीका सीरीज में आराम करने वाले सीनियर्स इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में आए. और अब वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए फिर आराम दे दिया गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. हालांकि, अभी टी-20 टीम का ऐलान नहीं हुआ है ऐसे में तब इन्हें आराम मिलेगा या नहीं इसका इंतज़ार करना होगा.
क्लिक करें: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शिखर धवन को कमान, रवींद्र जडेजा उपकप्तान हार्दिक पंड्या भी बाहर हुए हाल ही में टीम इंडिया में वापसी करने वाले हार्दिक पंड्या को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. हार्दिक फिट हैं, फॉर्म में भी हैं. ऐसे में उन्हें वनडे टीम में जगह क्यों नहीं मिली है, यह एक सवाल है. क्योंकि वनडे सीरीज़ के बाद पांच टी-20 की बड़ी सीरीज़ है, ऐसे में हार्दिक को उसके लिए कुछ वक्त दिया गया हो. क्योंकि अगर सीनियर टी-20 सीरीज में भी नहीं रहते हैं, तो हार्दिक को ही कमान सौंपी जा सकती है. इन खिलाड़ियों को वनडे टीम में मौका साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज़ के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला था. अब वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी ऐसा हुआ है. संजू सैमसन को वनडे टीम में लाया गया है. शुभमन गिल, आवेश खान और अर्शदीप सिंह को भी मौका दिया गया है. जो भविष्य की टीम बनाने और एक बैकअप प्लान के तौर पर देखा जा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







