
IND vs WI: विंडीज के खिलाफ जडेजा-शमी के नाम ये रिकॉर्ड, युवा टीम कर पाएगी ऐसा प्रदर्शन?
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू विकेटों में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया है. मौजूदा टीम इंडिया की गेंदबाजी इस फॉर्मेट में बिल्कुल नई है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम युवा गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी. टीम मैनेजमेंट ने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम देने का फैसला किया है. साथ ही ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगी चोट के बाद उबरने के लिए समय दिया गया है. इस टीम को 2023 विश्व कप के मद्देनजर भी चुना गया है. टीम की गेंदबाजी मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी.
More Related News













