
IND Vs SL T-20: रोहित शर्मा के पास एक और बड़ा मौका, आज बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की नजर आज एक और सीरीज जीत पर होगी. भारत अगर दूसरा मैच भी जीतता है, तो रोहित की अगुवाई में ये लगातार तीसरी टी-20 सीरीज जीत होगी.
भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में दूसरा टी-20 मुकाबला शनिवार को खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज में पहले ही 1-0 से आगे चल रही है. कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं, ऐसे में उनपर हर किसी की निगाहें हैं. रोहित शर्मा ने पिछले मैच में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. Match Day 🙌 Onto the 2nd @Paytm #INDvSL T20I at Dharamsala 📍#TeamIndia pic.twitter.com/iAGh8FDrwt
More Related News













