
IND vs SL Score, World Cup 2023: मोहम्मद शमी के तूफानी रिकॉर्ड से भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका की हार से पाकिस्तान को बंपर फायदा
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 358 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई. 302 रनों से मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. जबकि श्रीलंका रेस से ही बाहर हो गई.
IND vs SL Score, World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार (2 नवंबर) को भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों के अंतर से तूफानी जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 7वां मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. जबकि श्रीलंका रेस से ही बाहर हो गई.
इस जीत से पाकिस्तानी टीम को बम्पर फायदा मिला है. उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब और बढ़ गई हैं. भारतीय टीम अभी 14 अंक के साथ टॉप पर काबिज है. जबकि पाकिस्तान के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 5वें नंबर पर काबिज है.
वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय टीम की यह अपनी पहली और ओवरऑल दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले टीम ने मार्च 2007 में बरमूडा को 257 रनों से शिकस्त दी थी. वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इसी सीजन में नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया था.
शुभमन गिल के आउट होने पर उदास हुईं सारा, दिया ये शॉकिंग रिएक्शन
मुबंई के मैदान पर श्रीलंका को 55 रनों पर समेटा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 358 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई. उसके लिए कसुन रजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश तीक्ष्णा ने 12 रन बनाए. टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








