
IND vs SL Predicted Playing XI: क्लीन स्वीप पर नजर, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह
AajTak
India vs Sri Lanka second test Predicted Playing XI: भारतीय टीम मोहाली में धमाकेदार जीत के बाद बेंगलुरु में भी बड़ी जीत की ओर देखेगी. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है.
श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी. बेंगलुरु में टीम इंडिया सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में खेली गई टेस्ट सीरीज में हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मुकाबलों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत मिली थी. टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा भी अपने टेन्योर की शुरुआत एक बड़ी जीत के साथ करना चाहेंगे.
टीम इंडिया ने बेंगलुरु में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले टीम में एक अहम बदलाव किया था, टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को बायो बबल से ब्रेक देकर चोट से हाल ही में उबरे अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया था. अक्षर पटेल ने साल 2021 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद से लगातार वह भारतीय टीम के लिए लाल गेंद से विकेट निकाल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर बैठना पड़ा था.
अक्षर या सिराज में से एक को मिलेगा मौका
लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल को जयंत यादव की जगह मौका दिया जा सकता है. अक्षर के अलावा मोहम्मद सिराज भी अपनी दावेदारी सामने पेश कर रहे हैं. दरअसल पिंक बॉल तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है और बेंगलुरु की कंडीशन भी नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को खासी मदद दे सकती है, जिसकी वजह से टीम इंडिया जयंत यादव की जगह मोहम्मद सिराज को भी मौका दे सकती है.
ऑलराउंडर जयंत यादव का बेंगलुरु टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है और उनकी जगह मोहम्मद सिराज या अक्षर पटेल में से किसी एक को ही मौका मिलेगा. अक्षर पटेल ने भारत के लिए पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेले पिंक बॉल टेस्ट में 11 विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया था. इस बदलाव के अलावा मोहाली की टीम ही बेंगलुरु में खेलने के लिए उतर सकती है.
संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहील, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल/मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








