
Ind Vs Sl Pink Ball Test: बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही श्रीलंका को पटका, घर में जीती लगातार 15वीं सीरीज
AajTak
भारत ने बेंगलुरु में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में जीत हासिल कर ली है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 2-0 से इस सीरीज को अपने नाम किया है.
बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका (Ind Vs Sl) के बीच खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में टीम इंडिया जीत गई है. भारत (India) ने श्रीलंका (Srilanka) को तीसरे दिन ही 238 रनों से मात दी. इसी के साथ दो टेस्ट की इस सीरीज़ में भारत ने क्लीन स्वीप किया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बतौर टेस्ट कप्तान यह पहली टेस्ट सीरीज़ थी, जिसमें ये ऐतिहासिक जीत मिली है. मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों का जलवा टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाए थे, इस मैदान पर पहले ही दिन से टर्न देखने को मिल रही थी. यही कारण रहा कि टीम इंडिया को लगातार झटके लगते रहे, पहली पारी में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर सबसे बड़े स्टार साबित हुए. श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में 92 रन बनाए, उनके बाद ऋषभ पंत 39 रनों के साथ सबसे बड़े स्कोरर बने.
दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने कमाल किया और भारत को बड़ी बढ़त दिलवाई. दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने 67 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 50 रन बनाए. ऋषभ ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 28 बॉल में पूरी की, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज़ फिफ्टी है.
टीम इंडिया ने लगातार 15 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतीं
1. ऑस्ट्रेलियाः भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013 2. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013 3. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015 4 .न्यूजीलैंड: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016 5. इंग्लैंड: भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016 6. बांग्लादेश: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017 7. ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017 8. श्रीलंका: भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017 9. अफगानिस्तान: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018 10. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018 11. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019 12. बांग्लादेश: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019 13. इंग्लैंड: भारत ने 3-1 (4) से जीती सीरीज, 2020-2021 14. न्यूजीलैंड: भारत ने 1-0 (2) से जीती सीरीज, 2021 15. श्रीलंका: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज़, 2022

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








