
IND Vs SL 3rd T20: चोटिल ईशान किशन का खेलना मुश्किल, आखिरी टी-20 में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
धर्मशाला में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ रविवार को तीसरा टी-20 मैच खेलेगी. इस मैच में भारत अपनी प्लेइंग-11 में कई बदलाव कर सकता है. प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी, जानिए...
भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेला जाना है. धर्मशाला में ही टीम इंडिया को ये मुकाबला खेलना है, ¬जहां बीते दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम की है. ऐसे में टीम इंडिया के पास आखिरी मैच में कुछ बदलाव करने और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












