
IND Vs SA T20I Playing 11: आज दो क्रिकेटर करेंगे टी20 में डेब्यू? साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11
AajTak
IND Vs SA T20 Series: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज डरबन में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो इस मुकाबले में मजबूत प्लेइंग-11 उतारना चाहेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग में मोर्चा संभालेंगे.
India Vs South Africa T20 Series Schedule: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (8 नवंबर) खेला जाएगा. यह मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में होगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी 8 बजे होगा.
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो इस मुकाबले में मजबूत प्लेइंग-11 उतारना चाहेंगे. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग में मोर्चा संभालेंगे.
जबकि मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्या के अलावा तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. इसके बाद गेंदबाजी की कमान अक्षर पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को दी जा सकती है.
मुकाबले में दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
इस मैच से दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं. एक भारतीय ऑलराउंडर रमनदीप सिंह हो सकते हैं. यदि उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू रहेगा. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम भी अपनी टीम में ऑलराउंडर एंडिले सिमलेन को डेब्यू का मौका दे सकते हैं.
कई नए और युवा खिलाड़ियों को किया शामिल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








