
IND Vs SA T20 Series: नए कोच, नए कप्तान के साथ उतरेगी भारतीय टीम... जानिए किससे और कब है अगली टक्कर
AajTak
भारतीय टीम का अगला मिशन साउथ अफ्रीका दौरा है, जहां दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेलेगी. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे.
India Vs South Africa T20 Series Schedule: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप से हारने के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन के लिए तैयार है. अब भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है, जहां 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे.
सूर्या को टी20 फॉर्मेट का परमानेंट कप्तान बनाया गया है. दूसरी ओर गौतम गंभीर की जगह इस टी20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण कोचिंग की कमान संभालते दिखेंगे. इसका कारण है कि गंभीर न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में व्यस्त थे. अब उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
इन खिलाड़ियों को मिली स्क्वॉड में जगह
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम अपना पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेलेगी. इसके बाद टीमें 10 नवंबर को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए गकेबरहा जाएंगी. फिर सेंचुरियन (13 नवंबर) और जोहानिसबर्ग (15 नवंबर) में बाकी के दो मैच खेले जाएंगे.
इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रमनदीप सिंह और तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक की एंट्री हुई. दोनों खिलाड़ियों को पहली बार भारत की सीनियर टीम में जगह मिली है.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी टीम में शामिल किया गया है. हालांकि तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे इंजरी के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑलराउंडर रियान पराग भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












