
IND vs SA Series: विराट कोहली-रोहित शर्मा समेत इन 9 खिलाड़ियों के बगैर अफ्रीका से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऋषभ पंत के सामने चुनौती
AajTak
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा...
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में 5 टी20 की सीरीज खेलना है. इसका पहला मैच आज शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस बार टीम इंडिया ने अपने ज्यादातर अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है, जबकि कुछ चोट के चलते सीरीज से बाहर है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस घरेलू टी20 सीरीज में 9 स्टार प्लेयर भारतीय टीम में नहीं खेलेंगे. इनमें 4 बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव हैं. जबकि दो स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं.
राहुल सीरीज के आगाज से एक दिन पहले बाहर हुए
इनमें से पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा रेग्युलर कप्तान रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने आराम दिया है. जबकि सूर्यकुमार को चोटिल होने के चलते स्क्वॉड में सेलेक्ट नहीं किया गया. रोहित की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन वह भी चोटिल होकर सीरीज के आगाज से ठीक एक दिन पहले ही सीरीज से बाहर हो गए. बीसीसीआई ने अश्विन और चोटिल जडेजा को भी आराम दिया है.
KL Rahul has been ruled out of the T20I series against South Africa owing to a right groin injury while Kuldeep Yadav will miss out in the T20I series after getting hit on his right hand while batting in the nets last evening. More details here - https://t.co/KDJwRE9tCz #INDvSA
ये तीन अनुभवी गेंदबाज भी सीरीज में नहीं खेलेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







