
IND vs SA Series: 'अच्छे हालात में कप्तानी नहीं मिली', टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद बोले ऋषभ पंत
AajTak
केएल राहुल चोटिल होकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज से बाहर हुए. उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया...
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर में 5 टी20 की सीरीज खेलना है. इसका पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर आई और कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए.
हालांकि यह खबर विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत के लिए अच्छी रही, क्योंकि उन्हें राहुल की जगह टीम इंडिया का कप्तान घोषित किया. जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया. बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद ऋषभ पंत काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे हालात में कप्तानी नहीं मिली.
मैं अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करूंगा: पंत
दरअसल, बीसीसीआई ने ऋषभ पंत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पंत ने यह बातें कहीं. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए कप्तान बनाए जाने पर ऋषभ पंत ने वीडियो में कहा, 'यह बहुत ही अच्छी फीलिंग है, मगर मुझे यह मौका अच्छे हालात में नहीं मिला है, फिर भी मैं खुश हूं. यह मौका देने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद.'
पंत ने कहा, 'मैं अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करूंगा. मेरे उतार-चढ़ाव भरे करियर में मेरा सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद. मैं इस मौके को अपने करियर में बेहतर बनने के लिए देखता हूं. मैं हर दिन बेहतर करने की कोशिश करूंगा.'
.@RishabhPant17 takes us through his emotions on leading #TeamIndia. 👍 👍#INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/EVS59jHtMw

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












