
IND vs SA, Deepak Chahar: जब दीपक चाहर ने श्रीलंका में जिताया था मैच, क्या बनेंगे टीम इंडिया ऑलराउंडर?
AajTak
यह पहली बार नहीं है जब दीपक चाहर टीम इंडिया के लिए बल्ले से प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं. पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ ऐसी ही परिस्थिति में दीपक चाहर बल्ले से हीरो बनकर उभरे थे.
IND vs SA, Deepak Chahar: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का समापन हो चुका है. रविवार को को केपटाउन वनडे मुकाबले में दीपक चाहर ने ऑलराउंड खेल का नजारा पेश किया. जहां पहले बॉलिंग में दीपक ने दो विकेट चटकाए. वहीं, बल्लेबाजी में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत के काफी करीब ला दिया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












