
Ind vs SA 3rd ODI Match LIVE Score: अफ्रीकी टीम ने जीता टॉस, भारतीय टीम की पहले बैटिंग, रजत पाटीदार का डेब्यू
AajTak
India vs South Africa 3rd ODI Match LIVE Score: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पार्ल में खेला जा रहा है. फिलहाल दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें...
India vs South Africa 3rd ODI Match LIVE Score: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला पार्ल में खेला जा रहा है. मैच में साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम के पास सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है.
दरअसल, दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीतती है, तो वो सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लेगी. इस तरह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में भारतीय टीम की यह अब तक के इतिहास में किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरी जीत होगी.
भारतीय टीम ने अफ्रीका में जीती 1 सीरीज
अब तक भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी जमीन पर कुल 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं. इसमें से एक में भारतीय टीम को जीत मिली है. यह एकमात्र सीरीज 2018 में जीती थी. अब भारतीय टीम अफ्रीकी जमीन पर यह 9वीं वनडे सीरीज खेल रही है. ऐसे में केएल राहुल के पास यह सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है.
भारत और अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का रिकॉर्ड
कुल वनडे सीरीज: 8 भारत जीता: 1 साउथ अफ्रीका जीता: 7

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










