
IND vs SA 3rd ODI: तीन मैच में तीन कप्तान... भारत सीरीज में बढ़ी अफ्रीका की टेंशन, कहीं वर्ल्डकप में ना हो असर
AajTak
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाली है. डेविड मिलर को तीसरे वनडे में कप्तानी का मौका इसलिए मिला क्योंकि नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और उप-कप्तान केशव महाराज अस्वस्थ हैं. साउथ अफ्रीका ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने कम से कम 3 मैचों की वनडे सीरीज के प्रत्येक मैच में अलग-अलग कप्तानों का उपयोग किया हो.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला दिल्ली में आयोजित हुआ. इस निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया . खास बात यह है कि इस मुकाबले में डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाली. इसके साथ ही डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए वनडे इंटरनेशनल में कप्तानी करने वाले 18वें प्लेयर बन गए हैं.
डेविड मिलर को तीसरे वनडे में कप्तानी का मौका इसलिए मिला क्योंकि नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा और उप-कप्तान केशव महाराज अस्वस्थ हैं. देखा जाए तो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम तीन मैचों में तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरी. पहले मैच में नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा ने कप्तानी संभाली थी. फिर दूसरे मैच में केशव महाराज ने कप्तानी का जिम्मा संभाला था. अब तीसरे मुकाबले में डेविड मिलर को टीम का नेतृत्व करना पड़ा है.
डेविड मिलर ने कही ये बात
डेविड मिलर ने तीसरे वनडे में टॉस के समय कहा, कप्तान होना हमेशा सौभाग्य की बात होती है. हम भी पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते. हमारी टीम में तीन बदलाव हैं. कुछ लोग बीमार पड़ गए हैं. केशव महाराज भी अस्वस्थ हैं. तबरेज शम्सी और टेम्बा बावुमा पहले से ही बीमार हैं.'
साउथ अफ्रीका ने बनाया रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने कम से कम 3 मैचों की वनडे सीरीज के प्रत्येक मैच में अलग-अलग कप्तानों का उपयोग किया हो. वैसे टेस्ट क्रिकेट में ऐसा दो बार हो चुका है. 1930 में वेस्टइंडीज की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरी थी. वहीं, साल 1902 में साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अलग-अलग कप्तान उतारे थे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











