
IND vs SA 2nd Test Score: 11 गेंद, 00 रन और गंवा दिए 6 विकेट... भारतीय टीम ने ऐसे मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी
AajTak
केपटाउन टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं. मगर अब भी भारतीय टीम पहली पारी में 36 रनों से आगे है. अफ्रीकी टीम के लिए एडेन मार्करम (36) और डेविड बेडिंघम (7) नाबाद हैं. वो अब दूसरे दिन खेल शुरू करने के लिए मैदान में उतरेंगे.
IND vs SA 2nd Test Score, India Vs South Africa: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में बुधवार (3 जनवरी) से खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन ही बेहद रोमांचक खेल देखने को मिला है. सबसे पहले मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी संभाल रहे डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
मगर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने उनका यह फैसला गलत साबित किया. सिराज ने 9 ओवरों में 15 रन देकर 6 विकेट झटके और अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 55 रनों पर समेट दिया. भारत के खिलाफ किसी भी टीम का टेस्ट पारी में यह सबसे छोटा स्कोर है.
मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं. मगर अब भी भारतीय टीम पहली पारी में 36 रनों से आगे है. अफ्रीकी टीम के लिए एडेन मार्करम (36) और डेविड बेडिंघम (7) नाबाद हैं. वो अब दूसरे दिन खेल शुरू करने के लिए मैदान में उतरेंगे.
पहली पारी में भारत को मिली 98 रनों की बढ़त
भारतीय टीम ने पहली पारी में ठीकठाक शुरुआत की. उसने 17 रनों पर यशस्वी जायसवाल (0) के रूप में पहला विकेट गंवाया. उसके बाद रोहित शर्मा (39) और शुभमन गिल (36) ने भारतीय पारी को संभाला. इसके बाद नंबर-4 पर आकर विराट कोहली ने 46 रनों की पारी खेली.
इस तरह भारतीय टीम ने 33 ओवरों में 4 विकेट पर 153 रन बना लिए थे. साथ अफ्रीकी टीम पर पहली पारी में 98 रनों की बढ़त भी बना ली थी. यहां से लग रहा था कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाकर अफ्रीकी टीम को दबाव में ला सकती है. मगर यहां से एक अनहोनी हो गई और पूरी बाजी ही पलट गई.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











