
IND vs PAK, Blind T20 World Cup: 'एक टीम नहीं आएगी तो...', भारत के डबल झटके से तमतमाया पाकिस्तान, कही ये बात
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. BCCI ने अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने का फैसला किया है. इसी बीच दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भी पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली है.
IND vs PAK, Blind T20 World Cup: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर घमासान चल रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने का फैसला किया है. इसी बीच दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भी पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं मिली है.
इस तरह भारत ने पाकिस्तान को डबल झटका दिया है. इस बात से पाकिस्तान काफी ज्यादा बौखला गया है. उसने कहा है कि यदि कोई एक टीम नहीं आएगी तो टूर्नामेंट पर असर नहीं पडे़गा. बगैर भारत के ही टूर्नामेंट खेला जाएगा.
दरअसल, पाकिस्तान की मेजबानी में ही ब्लाइंड टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 होना है. यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेला जाएगा. इसके लिए खेल मंत्रालय ने भारतीय ब्लाइंड टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी दे दी थी.
गृह और विदेश मंत्रालय से नहीं मिली मंजूरी
मगर यहां भी मामला सरकार की मंजूरी के लिए अटका हुआ था. बता दें कि खेल मंत्रालय की मंजूरी काफी नहीं थी. भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की मंजूरी भी चाहिए थी. मगर पाकिस्तान को यहां भी निराशा हाथ लगी है. भारत सरकार ने ब्लाइंड टीम को भी पाकिस्तान भेजने की मंजूरी नहीं दी है.
भारत के बगैर होगा ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











