
IND Vs PAK Asia Cup 2023: शाहीन आफरीदी से कैसे निपटेंगे रोहित? इस दिग्गज ने भारतीय कप्तान को दिया बड़ा फॉर्मूला
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पल्लेकेल में ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा. मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खास सुझाव दिया है.
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है. यदि भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवर्स बिना विकेट खोए निकाल दिए, तो टीम इंडिया का काम आसान हो जाएगा. खासकर शाहीन आफरीदी जैसे गेंदबाज के खिलाफ रोहित शर्मा को सतर्कतापूर्वक बल्लेबाजी करनी होगी.
रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2021 में शाहीन आफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था. वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे. भारत को इस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और टीम इस टूर्नामेंट में हार के सदमे से उबरने में नाकाम रही.
शुरुआती तीन ओवरों में सावधानी बरतें: रोहित
मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खास सुझाव दिया है. हेडन चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें.
Asia Cup 2023 की फुल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज से निपटने का यही सही तरीका है. हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'आपको शाहीन आफरीदी के खिलाफ शुरू में सतर्कता बरतनी होगी. यूएई में हुए टी20 विश्व कप 2021 को याद करिए. शाहीन शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम थे.’
हेडन ने भारतीय कप्तान को सलाह देते हुए कहा, 'हम उस गेंद को कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी थी, इसलिए उसके खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतें. अगर यह स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर खेलने पर ध्यान दें.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







