
Ind Vs Pak Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव पक्का, रवींद्र जडेजा हुए बाहर, अब किसे मिलेगा मौका?
AajTak
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को एक बार फिर मैच खेलना है. टीम इंडिया को मुकाबले से पहले झटका लगा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ऐसे में अब रविवार के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव होना पक्का है, उनकी अनुपस्थिति में किसे मौका मिल सकता है जानिए...
एशिया कप 2022 में सुपर-4 के मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. भारत को यह झटका तब लगा है जब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है. रवींद्र जडेजा को लेकर बीसीसीआई ने शुक्रवार को ही बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. रवींद्र जडेजा ने एशिया कप में अभी तक हुए दोनों मैच में हिस्सा लिया, ऐसे में अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत को अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना ही होगा. एशिया कप 2022 में रवींद्र जडेजा • बनाम पाकिस्तान- 35 रन, 11/0 • बनाम हॉन्ग कॉन्ग- 15/1
क्लिक करें: पाकिस्तानी बल्लेबाज खुशदिल ने आखिरी ओवर में मचाई तबाही, गेंदबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड किसे मौका देंगे रोहित शर्मा? ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह जिस भी प्लेयर को लाने की कोशिश होगी, वह एक ऑलराउंडर ही हो सकता है. क्योंकि जडेजा के बाहर होने से बल्लेबाजी का एक ऑप्शन भी कम होता है, साथ ही वह दो-चार ओवर भी कर सकते हैं. ऐसे में रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के सामने यही सबसे बड़ी टेंशन है. क्या उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा, जो चार ओवर डालने के साथ-साथ कुछ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. या फिर अक्षर पटेल को ही सीधा प्लेइंग-11 में एंट्री दी जा सकती है. क्योंकि वह भी बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर ही हैं, साथ ही वह तेज़ी से बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. अक्षर के पास भी यूएई में आईपीएल खेलने का अनुभव है. क्या ऋषभ पंत को मिलेगा मौका? हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत ने हार्दिक पंड्या को आराम दिया था और ऋषभ पंत की प्लेइंग-11 में एंट्री करवाई थी. पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या की वापसी पक्की है, ऐसे में क्या ऋषभ पंत को ही रवींद्र जडेजा की जगह रखा जाएगा. ताकि बल्लेबाजी का एक ऑप्शन बढ़ सके, ऐसी स्थिति में तीन तेज़ गेंदबाज़, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर से ही सभी 20 ओवर डलवाने होंगे. ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, आवेश खान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










