
IND vs PAK Asia Cup: खराब शॉट पर ऋषभ पंत को फटकार, फिर अर्शदीप सिंह पर गुस्सा...कप्तान रोहित शर्मा का दिखा ऐसा अवतार
AajTak
टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की हार में खराब फील्डिंग के साथ ही बल्लेबाजों के खराब शॉट सेलेक्शन की अहम भूमिका रही. ऋषभ पंत तो काफी घटिया शॉट मारकर आउट हुए. कप्तान रोहित तो पंत से कुछ ज्यादा ही नाराज थे और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में इस विकेटकीपर बल्लेबाज को खूब फटकार लगाई.
भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में पाकिस्तान ने एक बॉल बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 71 और मोहम्मद नवाज ने 42 रन बनाए थे.
भारतीय टीम की हार में खराब फील्डिंग के साथ-साथ उसके कुछ बल्लेबाजों का खराब शॉट सेलेक्शन का भी अहम रोल रहा. कप्तान रोहित शर्मा भी इसके चलते काफी गुस्से में दिखाई दिए. रोहित का गुस्सा सबसे पहले ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या पर फूटा. खास तौर पर पंत के आउट होने के तरीके से रोहित कुछ ज्यादा ही नाराज थे और उन्होंने ड्रेसिंग रूम में पंत से काफी बातचीत की. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें एवं वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
ऋषभ पंत की बात करें उन्हें शादाब खान ने आसिफ अली के हाथों कैच कराया. पंत उस मौके पर ऐसा शॉट खेलने से बच सकते थे लेकिन ऐसा लगता है कि वह पिछली गलतियों से सीखने का बिल्कुल भी प्रयास नहीं करते है. पंत ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे. उधर हार्दिक पंड्या को मोहम्मद हसनैन ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया. हार्दिक अपना खाता खोलने में भी नाकाम रहे.
...फिर अर्शदीप पर गुस्से से हुए लाल
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पारी के 18वें ओवर में एक कैच छोड़ा जो भारतीय टीम पर भारी पड़ गया. रवि बिश्नोई के उस ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का एक आसान सा कैच टपका दिया. आसिफ ने उसके बाद भुवी के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया जिससे गेम पूरी तरह पलट गया था. अर्शदीप सिंह द्वारा कैच छोड़ने पर कप्तान रोहित गुस्से से लाल हो गए. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
रोहित का बैटिंग में दिखा तूफानी अवतार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










