
Ind Vs Nz, Mumbai Test: 'मुंबईकर' एजाज का कमाल, अपने ही देश के इस दिग्गज खिलाड़ी को पछाड़ा
AajTak
एजाज पटेल मुंबई में एक पारी में 10 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. एजाज पटेल ने 1985 में रिचर्ड हैडली के अधूरे सपने को भी पूरा किया है.
Ind Vs Nz, Mumbai Test: एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट के दूसरे दिन अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़े रिकॉर्ड बनाए. पहली पारी में भारतीय टीम के सभी 10 विकेट निकाल कर एजाज ने ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. जिसमें से एक है कि एजाज न्यूजीलैंड के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. Special piece of history for @AjazP in Mumbai. 🏏 3rd best figures in TEST HISTORY. 🇳🇿 NZ's best-ever Test figures. 🌏 First player to take 10 wickets in an innings away from home.#INDvNZ pic.twitter.com/4TyqqXPuRa

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












