
IND vs NZ 3rd Test, Harbhajan Singh: भारतीय टीम की हार के बाद पिच पर उठे सवाल, हरभजन सिंह बोले- टर्निंग ट्रैक बन गए दुश्मन
AajTak
भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद पिच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अब भारतीय टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है. भज्जी ने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट मैच में 25 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस हार के चलते भारतीय टीम ने कीवियों के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवा दी. देखा जाए तो 24 साल बाद भारतीय टीम का अपने घर पर टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है. इससे पहले साल 2000 में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
भज्जी का पिच को लेकर फूटा गुस्सा
भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद बवाल मचा हुआ है. पिच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अब भारतीय टीम की हार पर बड़ा बयान दिया है. भज्जी ने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा है. बता दें कि बेंगलुरु में खेला गया इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ही केवल पांचवें दिन गया था, वो भी बारिश की वजह से. जबकि पुणे और वानखेड़े टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया.
हरभजन सिंह ने भारतीय टीम की हार के बाद ट्वीट किया, 'टर्निंग पिचें आपकी अपनी दुश्मन बन रही है. न्यूजीलैंड को बधाई, आपने हमें मात दे दी. कई सालों से यही कह रहा हू कि टीम इंडिया को बेहतर पिचों पर खेलने की ज़रूरत है. ये टर्निंग पिचें बल्लेबाजों को बहुत साधारण बना रही हैं.'
'
हरभजन कहते हैं, 'पहले की पीढ़ी के बल्लेबाज इस तरह की पिचों पर कभी नहीं खेले. ये पिचें 2-3 दिन के टेस्ट मैचों के लिए तैयार की गई हैं. इन पिचों पर आपको टीम को आउट करने के लिए मुरली, वॉर्न या सकलैन की जरूरत नहीं है. कोई भी किसी को भी आउट कर सकता है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







