
IND vs NZ 3rd Test Day 1 Scorecard Live: मुंबई टेस्ट जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी टीम इंडिया... थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
IND vs NZ 3rd Test Day 1 Scorecard LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (1 नवंबर) से तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, ऐसे में वह इस मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी.
India vs New Zealand 3rd Test Day 1 LIVE: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (1 नवंबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है. भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, अब वह इस मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के क्वालिफिकिशन के लिहाज से भी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला महत्वपूर्ण है.
मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली. फिर पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले को भी न्यूजीलैंड ने 113 रनों से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त ले ली थी. देखा जाए तो इस मैदान पर कीवी टीम अपना चौथा टेस्ट खेलने उतरी है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने जो तीन मैच खेले थे, उसमें उसे एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन से खेल जुड़ी अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
भारत-न्यूजीलैंड का टेस्ट इतिहास
न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार 1955 में भारत का दौरा किया था, तब उसे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी. इस सीरीज के तीन मुकाबले ड्रॉ रहे थे. इसके बाद न्यूजीलैंड टीम 1965 में भारत आई और इस बार भी उसे एक भी टेस्ट जीतने का मौका नहीं मिला. तब भारत ने 4 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया था. 3 टेस्ट ड्रॉ रहे थे. फिर 4 साल बाद यानी 1969 में एक बार कीवी टीम ने भारत का दौरा किया और इस बार भारतीय जमीन पर उसने पहला टेस्ट जीता. इस बार न्यूजीलैंड 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज नवंबर 2021 में हुई थी. यह सीरीज भारतीय जमीन पर ही हुई थी, जहां न्यूजीलैंड को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार झेलनी पड़ी थी. यदि ओवरऑल टेस्ट सीरीज और मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी नजर आता है. मगर मौजूदा सीरीज को जीतकर न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को गहरा आघात पहुंचाया है.
भारत में न्यूजीलैंड टीम का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड कुल सीरीज: 13 भारत जीता: 10 न्यूजीलैंड जीता: 01 ड्रॉ: 2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







