
IND Vs NZ 3rd Test Highlights: 'रोहित शर्मा और विराट कोहली रिटायर...', न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप के बाद गुस्साए फैन्स, जमकर निकाली भड़ास
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 25 रनों से हार झेलनी पड़ी. खेल के तीसरे दिन (3 नवंबर) भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन उसके बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 121 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.
India Vs New Zealand 3rd Test Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. तीसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मैच के तीसरे दिन (3 नवंबर) ही कीवी टीम ने भारत को 25 रनों से करारी शिकस्त दी.
मैच में भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था. लेकिन उसके बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 121 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट लिए. एजाज ने पहली इनिंग्स में भी 5 विकेट झटके थे.
फैन्स ने भारतीय टीम को जमकर ट्रोल किया
इस मुकाबले में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 235 रन बनाए. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 263 रन टांगे. यानी पहली पारी के आधार पर भारत को 28 रनों की लीड मिली. फिर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 174 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत को 147 रनों का टारगेट मिला था. भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में 10 विकेट लिए.
इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने भारतीय टीम को जमकर ट्रोल किया. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा निशाने पर रहे. फैन्स ने जमकर भड़ास निकाली और ज्यादातर ने तो रोहित और कोहली को संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली. आइए जानते हैं फैन्स ने क्या कहा...
6 पारियों में 100 रन भी नहीं बना सके दोनों

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










