
IND vs NZ: ईडन गार्डन्स के मैच में ऐसा क्या हुआ कि रोहित शर्मा को कहना पड़ा- अब विश्वास हो गया...
AajTak
टी20 सीरीज में कीवियों का 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश हैं. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान को सराहा है. रोहित ने 56 रनों की तेजतर्रार पारी से अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ा गया. ऐसे में पुछल्ले बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान दिया
टी20 सीरीज में कीवियों का 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद खुश हैं. उन्होंने पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान को सराहा है. भारतीय कप्तान ने कहा कि दूसरी टीमों में आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज अच्छा योगदान देते हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय से उनका यह विश्वास दृढ़ हो गया कि अब उनके पास भी उपयोगी पुछल्ले बल्लेबाज हैं. That's that from the Eden Gardens as #TeamIndia win by 73 runs and clinch the series 3-0. Scorecard - https://t.co/MTGHRx2llF #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TwN622SPAz

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












