
IND vs NED T20 WC: उलटफेर में माहिर है नीदरलैंड, भारत को कल रहना होगा सावधान, बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल
AajTak
टी20 विश्व कप में भारत और नीदरलैंड के बीच गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी में मुकाबला खेला जाना है. नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के जरिए कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल फॉर्म में लौटना चाहेंगे. दोनों ही स्टार खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे.
टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में 27 अक्टूबर (गुरुवार) को नीदरलैंड का सामना करने वाली है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होना है.भारतीय टीम ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेट से पराजित किया था जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं. वहीं नीदरलैंड की टीम को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल के पास फॉर्म में लौटने का मौका होगा. दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऐसे में यदि रोहित और केएल इस मैच में रन बनाते हैं तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले से पहले यह भारत के लिए बूस्टर डोज से कम नहीं होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच उस मुकाबले से ग्रुप-2 की स्टैंडिंग काफी हद तक साफ हो सकती है.
क्लिक करें- सिडनी में भी मजा खराब करेगी बारिश? भारत-नीदरलैंड मैच के लिए ये अनुमान
हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट: म्हाम्ब्रे
उधर टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को संकेत दिए कि भारतीय टीम नीदरलैंड के वही प्लेइंग-11 उतार सकती है जिसने पाकिस्तान को पराजित किया था. म्हाम्ब्रे ने यह भी कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिट हैं और हर मुकाबले में खेलना चाहते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लक्ष्य का पीछा करने के अंत में बल्लेबाजी करते समय हार्दिक पंड्या को ऐंठन हुई थी.
म्हाम्ब्रे ने हार्दिक को लेकर कहा, 'वह ठीक हैं और खेलने के लिए फिट है. हम उन्हें आराम देने पर विचार नहीं कर रहे हैं. वह खुद सभी गेम खेलना चाहते हैं. वह कॉम्बिनेशन को सुंतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. हां, विराट ने खेल खत्म किया था, लेकिन यह समझने के लिए कि मैच को अंत तक ले जाने से विपक्षी टीम पर दबाव बनेगा, आपको अनुभव की आवश्यकता होती है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








