
IND vs ENG Test: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी.. 5वें टेस्ट से बाहर हो सकता है यह दिग्गज इंग्लिश बॉलर
AajTak
जिमी एंडरसन टखने की चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच से बाहर हो चुके है. इस गेंदबाज का भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में भी खेलना तय नहीं है.
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने की शुरुआत में टेस्ट मैच में भाग लेना है. गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम कोविड-19 मामलों के चलते आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाई थी. चार टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है और इस मुकाबले को में ड्रॉ या जीत दर्ज कर वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.
इस अहम मुकाबले से पहले इंग्लैंड के लिए निराशाजनक खबर आ रही है. टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स में आज (23 जून) से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं. कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि एंडरसन के टखने में चोट लगी है जिसकी वजह से वह तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे.
बेन स्टोक्स ने कही ये बात
बेन स्टोक्स ने कहा, ''दुर्भाग्य से जिमी ठीक नहीं है इसलिए जेमी ओवरटन इस हफ्ते पदार्पण करेंगे. जिमी के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हमें भारत के खिलाफ बड़ा टेस्ट मैच भी खेलना है. सच कहूं तो मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि उनकी यह चोट कितनी गंभीर है.' ऐसे में एंडरसन का भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में भी खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है.
भारत के खिलाफ है शानदार रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में कुल 72.4 ओवर फेंकने के बाद एंडरसन की टखने की चोट सामने आई है. 39 साल के एंडरसन के लिए उनकी उम्र सबसे बड़ी बाधा है. इंग्लैंड में भारत के खिलाफ एंडरसन गेंद से काफी घातक साबित होते हैं. एंडरसन अपने घर पर भारत के खिलाफ अबतक 21 टेस्ट में 99 विकेट हासिल कर चुके हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












