
IND vs ENG T20: हीरो से 'विलेन' बन सकते थे शार्दुल, आखिरी ओवर का दिखा बड़ा दबाव
AajTak
शार्दुल ने 17वें ओवर में बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन को लगातार गेंदों पर आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई. लेकिन पारी का आखिरी ओवर फेंक रहे शार्दुल काफी दबाव में आ गए थे और वह हीरो से 'विलेन' भी बन सकते थे.
भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. भारत की जीत में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अहम योगदान दिया. शार्दुल ने 17वें ओवर में बेन स्टोक्स और इयोन मोर्गन को लगातार गेंदों पर आउट कर मैच में टीम इंडिया की वापसी कराई. लेकिन पारी का आखिरी ओवर फेंक रहे शार्दुल काफी दबाव में आ गए थे और वह हीरो से 'विलेन' भी बन सकते थे. M.O.O.D!😎😀 An 8⃣-run win in the 4th @Paytm #INDvENG T20I & #TeamIndia level the series 2-2! 👏👏@Paytm #INDvENG Scorecard 👉 https://t.co/TYCBHIV89r pic.twitter.com/XGUimbNa6c इंग्लैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी. शार्दुल ठाकुर के ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जॉर्डन ने एक रन लिया. अगली दो गेंदों पर जोफ्रा आर्चर ने चौका और छक्का जड़कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












