
Ind Vs Eng First Test Day 2: आज ही इंग्लैंड को रौंद देगी भारतीय टीम? इस तरह 2 दिन में खत्म हो सकता है हैदराबाद टेस्ट
AajTak
IND Vs ENG 1st Test Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच में आज दूसरे दिन का खेल शुरू होगा. भारतीय टीम ने 1 विकेट पर 119 रनों से आगे खेलना शुरू करेगी. इससे पहले मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 246 रन बनाए थे. पहले दिन यशस्वी जायसवाल (76) और शुभमन गिल (14) नाबाद रहे.
India Vs England First Test Day 2 Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में आज दूसरे दिन का खेल सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
मैच में भारतीय टीम 1 विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू करेगी. यशस्वी जायसवाल (76) और शुभमन गिल (14) नाबाद हैं. दोनों दूसरे दिन इसी स्कोर के साथ आगे खेलना शुरू करेंगे. पहली पारी में भारतीय टीम इंग्लैंड से अब सिर्फ 127 रन पीछे है.
भारतीय टीम को जारी रखना होगा 'बैजबॉल गेम'
मगर यहां देखने वाली बात ये है कि भारतीय टीम दूसरे दिन ही इंग्लैंड का खेल खत्म कर सकती है. यानी मुकाबले को जीत सकती है. इसके लिए भारतीय टीम को पहले दिन की तरह ही बैटिंग और बॉलिंग में दमदार खेल दिखाना होगा. सबसे पहले भारतीय टीम को 'बैजबॉल गेम' खेलकर पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी बढ़त बनानी होगी.
इसका सारा दारोमदार यशस्वी और शुभमन के अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा और श्रीकर भरत के कंधों पर होगा. यह सभी प्लेयर 'बैजबॉल गेम' खेलने की काबिलियत भी रखते हैं. ऐसे में उनसे उम्मीद बेमानी नहीं होगी.
स्पिन तिकड़ी से इंग्लैंड को रहना होगा सावधान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







